Friday, September 4News That Matters


हादसों का रविवार : उत्तराखंड के पहाड़ों में कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत

हादसों का रविवार : उत्तराखंड के पहाड़ों में कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत, तो लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत की दुःखद ख़बर

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के ऊपर चट्टान गिरने से यहां दो लोगों के दबे होने की खबर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी पर जानकारी अनुसार उनकी दर्दनाक मौत हो गई ,

वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताया जा रहा है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *