Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड आ रहे हैं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, 11 दिसम्बर को पहुंचेंगे नैनीताल

देहरादून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 11 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि मनीष सिसोदिया अपने निजी दौरे पर दो दिन के लिए 11 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान मनीष सिसोदिया, 12 दिसंबर को विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करेंगे और उत्तराखंड की खुशहाली के लिए कैंची धाम में पूजा करेंगे।

उत्तराखंड में सभी सीटों पर अरविंद केजरीवाल के चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का ये पहला उत्तराखंड दौरा है। हालाँकि उनका ये दौरा पूरी तरह से निजी दौरा है। जिसमें मनीष सिसोदिया, कैंची धाम के दर्शन के साथ साथ पार्टी के कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।

दिनेश मोहनिया ने कहा कि मनीष सिसोदिया का ये दौरा निजी और गैर राजनैतिक है। जिसमें वो नीम करोली धाम के प्रति अपनी आस्था के चलते दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में संगठन बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है और हर बूथ पर आप कार्यकर्ता जी जान से लगा है।

मनीष सिसोदिया के दौरे को लेकर उन्होंने कहा फिलहाल ये निजी दौरे पर उत्तराखंड आए हैं और उत्तराखंड में आप कार्यकर्ता बेसब्री से उनका इंतज़ार कर रहे हैं। जो उनके आने के बाद यहां के कार्यकर्ताओं में साहस देगा जो आप की उत्तराखंड में राजनीति को बेहतर मुकाम पर ले जाएगा। मोहनिया ने कहा कि, जल्द ही वो आगामी चुनावों को देखते हुए दिल्ली से समय निकाल कर अपना चुनावी दौरे का कार्यक्रम बनाएंगे।

यह भी पढ़ें -  आम आदमी पार्टी आज अपराधियों की गोद में बैठी हुई है। विपक्ष के लोग आतंकी संगठनों से चंदा लेकर उनकी पैरवी करते हैं :धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *