आम आदमी पार्टी आज अपराधियों की गोद में बैठी हुई है। विपक्ष के लोग आतंकी संगठनों से चंदा लेकर उनकी पैरवी करते हैं :धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खरड़, मोहाली (पंजाब) में संसदीय क्षेत्र आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

पंजाब की जनता का वोट विकासवाद ,राष्ट्रवाद को जाएगा : सीएम धामी

समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से शुरू हुई है वह पूरे देश में जायेगी

उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर निर्णय लिया गया है

देवभूमि को मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए सभी काम किए जा रहे हैं:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर विकसित भारत के विजन के साथ भाजपा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के साथ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल

आप पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। आप पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों की गाढ़ी कमाई को लुटाया है

पंजाब के संसाधनों को पंजाब सरकार ने दिल्ली दरबार में ऐशो आराम की भेंट चढ़ा दिया है

आम आदमी पार्टी आज अपराधियों की गोद में बैठी हुई है। विपक्ष के लोग आतंकी संगठनों से चंदा लेकर उनकी पैरवी करते हैं :धामी

पंजाब के संसाधनों को पंजाब सरकार ने दिल्ली दरबार में ऐशो आराम की भेंट चढ़ा दिया है : सीएम धामी

अपराधियों की गोद में बैठी है आम आदमी पार्टी : सीएम धामी

इस चुनाव में निश्चित ही जनता का वोट विकासवाद राष्ट्रवाद को जाएगा, न की परिवारवाद और तुष्टिकरण को। जनता के एक वोट से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है

मोदी जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां हमने अपने वादे अनुसार समान नागरिक संहिता लागू किया है

यह भी पढ़ें -  जीवन को खुशहाल रखने के लिए प्रर्यावरण का सरंक्षण जरूरी है। इसलिए सभी को समय-2 पर पौध रोपण कर इनका संरक्षण करना चाहिए: ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा...

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन और उत्साह व उमंग देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि सभी लोग मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकतरफा समर्थन दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खरड़,मोहाली (पंजाब) में संसदीय क्षेत्र आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन और उत्साह व उमंग देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि सभी लोग मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकतरफा समर्थन दे रहे हैं। जनता के एक वोट ने भारत को आगे बढ़ाया है, देश को समृद्ध बनाया है। इस चुनाव में निश्चित ही जनता का वोट विकासवाद राष्ट्रवाद को जाएगा, न की परिवारवाद और तुष्टिकरण को। जनता के एक वोट से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। स्टार्टअप मेक इन इंडिया जैसे अनेक योजनाएं भारत को आत्मनिर्भर बना रही है।दुनिया की हर बड़ी कंपनी भारत में अपना उद्योग लगाना चाहती है। भारत निवेश का हब बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को विदेश की धरती से सकुशल निकाला। रक्षा के उपकरण अब इंपोर्ट नहीं अपितु एक्सपोर्ट किए जाते हैं। भारत में रोड़ और रेल नेटवर्क का जाल बिछाया है। मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, लखपति दीदी योजना आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। हर किसी के जीवन को उठाने का काम किया है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र छात्राओं की अहम भूमिका होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का चौतरफा विकास जारी है। देश भर से श्रद्धालुओं का जन सैलाब उत्तराखंड आ रहा है। चार धाम के साथ मानसखंड यात्रा पर निरन्तर कार्य जारी हैं। पूर्णागिरी मंदिर को रोप वे से जोड़ा जा रहा है। मोदी जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां हमने अपने वादे अनुसार समान नागरिक संहिता लागू किया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से शुरू हुई है वह पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा देवभूमि को मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए सभी काम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर विकसित भारत के विजन के साथ भाजपा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के साथ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। आप पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों की गाढ़ी कमाई को लुटाया है। पंजाब के संसाधनों को पंजाब सरकार ने दिल्ली दरबार में ऐशो आराम की भेंट चढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी आज अपराधियों की गोद में बैठी हुई है। विपक्ष के लोग आतंकी संगठनों से चंदा लेकर उनकी पैरवी करते हैं ।

इस दौरान कमल सैनी, श्री जोगेंद्र पाल, श्री त्रिलोक, श्री संजू कौशल, श्री विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here