Saturday, October 24News That Matters



चम्पावत चुनाव के लिए पूर्व सैनिकों संग बात चर्चा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून

चम्पावत चुनाव के लिए पूर्व सैनिकों संग बात चर्चा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 16 मई,

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बनबसा में पूर्व सैनिकों संग बैठक कर आगामी दिनो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं सभाओं की रूपरेखा तैयार की।
मंत्री ने कहा कि हम प्रत्येक पूर्व सैनिकों तक हमारी पहुँच हो, यह हमारी प्रार्थमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पॉकेट के क्रमानुसार हम बैठकों एवं सभाओं में रहेंगे। मंत्री ने कहा कि बैठकों में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ वीर नारिया, वीर माताओ को भी आमंत्रण दें। मंत्री ने कहा कि चम्पावत में पूर्व सैनिकों के साथ एक सिपाही के तौर पर कार्य करूँगा, क्यूँकि यहाँ सभी मेरे कप्तान हैं।
इस अवसर पर कैप्टन भवानी चंद, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्कर कापडी, कैप्टन हरीश कापड़ी, मदन गहतोड़ी, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह कड़ायत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद..मुख्यमंत्री धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *