Saturday, October 24News That Matters



काठगोदाम से हैड़ाखान को जाते समय बारातियों से भरी मिनी बस का ब्रेक फैल हो गया और उसकी टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी। जबकि बस एक पेड़ में अटक जाने के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई।

नैनीताल से दुःखद ख़बर

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, जवान सहित 6 लोग घायल…

 

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां हैड़ाखान मार्ग में भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेवलर और स्कूटी के बीच भयंकर टक्कर हो गई। जिसकी वजह से वाहन खाई में गिर गए। हादसे में स्कूटी चला रही आरपीएफ महिला सिपाही की मौत हो गई है। जबकि जवान सहित 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काठगोदाम से हैड़ाखान को जाते समय बारातियों से भरी मिनी बस का ब्रेक फैल हो गया और उसकी टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी। जबकि बस एक पेड़ में अटक जाने के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। करीब पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे की चपेट में बाईक सवार भी आ गया। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

घायल बाइक सवार को बृजलाल अस्पताप में भर्ती कराया गया है । जबकि बस के घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। मृतका कि शिनाख्त काठगोदाम में तैनात आरपीएफ की महिला जवान रेणु के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  देवस्थानम बोर्ड पर सियासी खेल ना खेले सरकार,बोर्ड भंग करने को तत्काल लाएं अध्यादेश - कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ठ नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *