Saturday, October 24News That Matters



पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस संबंध में पत्नी सुनीता ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उत्तराखंड :इस पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर डाली 4 महिने कि बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

 

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के कुनारा गांव में पत्नी से झगड़ने के दौरान गुस्साए पति ने अपनी चार महीने की बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

 

विकासखंड मोरी के कुनारा गांव में सोमवार रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस संबंध में पत्नी सुनीता ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुनीता ने बताया कि उसका पति बजरंगी अक्सर उससे झगड़ता है। सोमवार रात भी वह किसी बात पर उससे झगड़ पड़ा। इसी दौरान बजरंगी ने सुनीता की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया

सुनीता बच्ची को पीएचसी मोरी में लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता व बजरंगी की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। बजरंगी बलरामपुर यूपी का निवासी है और शादी के बाद कुनारा गांव में रह रहा है। थानाध्यक्ष मोरी मोहन मोहन कठैत ने बताया कि सुनीता की शिकायत पर बजरंगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए गलत तरीके से बने प्रमाण पत्र में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *