Sunday, October 25News That Matters



Uttarakhand News: खटीमा से विधानसभा चुनाव में सीएम धामी को मिली हार का ग्रामीणों ने किया सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि लेकर प्रायश्चित

Uttarakhand News: खटीमा से विधानसभा चुनाव में सीएम धामी को मिली हार का ग्रामीणों ने किया सामूहिक रूप से सांकेतिकजल समाधि लेकर प्रायश्चित,

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीमांत गांवों के लोगों ने शनिवार कोई सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि ली और सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार का प्रायश्चित किया.
इन गांवों में मेलाघाट, सिसैया, बंधा, बलुआ, खैरानी, बगुलिया, खिलड़िया आदि जैसे कई गांवों के लोग शामिल थे. इन ग्रामीणों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7 मई को 22 पुल खिलड़िया की शारदा नहर में सांकेतिक रूप से सामूहिक जल समाधि ली. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें उनके क्षेत्र का पहले की तरह ही विकास करने का आश्वासन दिया.

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार का प्रायश्चित
खटीमा में सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट प्रशासनिक अमले, जल पुलिस व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे. प्रशासनिक देखरेख में खटीमा विधानसभा मेलाघाट क्षेत्र के सीमांत गांवो के दर्जनों ग्रामीणों ने 22 पुल शारदा नहर में सांकेतिक जल समाधि ले कर प्रायश्चित किया. इस अवसर पर सांकेतिक जल समाधि को लीड कर रहे स्थानीय निवासी रामायण प्रसाद ने कहा की सीएम पुष्कर धामी ने सदैव उनके क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किए है. लेकिन दुर्भाग्यवश वो 2022 विधानसभा चुनाव हार गए. जिससे खटीमा मेलाघाट क्षेत्र के ग्रामीण बेहद आहत है. इसलिए उन्होंने सीएम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए सीमांत ग्रामीणों हार का प्रायश्चित करने का काम किया है.

सांकेतिक रूप से ली जल समाधि

यह भी पढ़ें -  2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प-मुख्यमंत्री अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प

 

ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र के रहनुमा प्रदेश के सीएम उनकी तरफ अपना ध्यान आकर्षित कर सके. इसलिए उन्होंने ये प्रायश्चित किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर मौजूद एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने जल पुलिस की निगरानी में सांकेतिक जल समाधि कार्यक्रम को सम्पन्न कराए जाने की बात कही है. साथ ही सीएम की हार से आहत होकर सीमांत मेलाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सांकेतिक जल समाधि लिए जाने की भी जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *