Saturday, October 24News That Matters



पौड़ी: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की हुई पिटाई, अब मामले लगा है गर्माने डॉक्टर्स ने की हड़ताल ,दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हुई परेशानी पढ़े पूरी ख़बर

पौड़ी: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की हुई पिटाई, अब मामले लगा है गर्माने डॉक्टर्स ने की हड़ताल ,दूर-दराज से आने वाले मरीजों को हुई परेशानी पढ़े पूरी ख़बर

उत्तराखंड के पौड़ी में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की पिटाई का मामला गर्माने लगा है. नाराज डॉक्टर्स बुधवार को हड़ताल पर चले गए हैं जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई वैसे आज से फिर से सभी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट आएगी

दरअसल, हाल ही में जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टर्स ओर पीजी हॉस्टल के मालिक से उनका विवाद हो गया जिसके बाद हॉस्टल की मालिक ने उन पर जानलेवा हमला कर डाला ऐसा आरोप है

जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए.
वही डॉक्टर्स की शिकायत पर पीजी गेस्ट हाउस के मालिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं इस बारे में बात करते हुए अस्पताल प्रबंधन और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है था कि अस्पताल में ओपीडी सेवा सिर्फ एक दिन के लिए बंद थी लेकिन आज से सभी सेवाओं को  नियमित रूप से शुरू हो गई है

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी से आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *