Friday, September 4News That Matters


भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खजान दास के लिए मांगें वोट

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजपुर रोड विधानसभा के हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह दस बजे झंडा चौक स्थित दरबार साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास संभव है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल चावला, मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, ताजेंद्र बग्गा, आशीष रावत, राहुल कुमार, अर्चित डाबर, ऋषि नंदा आदि मौजूद रहे। वहीं, जनसंपर्क के बाद भाजपा प्रत्याशी खजान दास ने घर-घर जाकर वोट मांगें।

यह भी पढ़ें -  गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने वाले दानी दाता मुंबई के एक हीरा व्यापारी दिलीप लाखी और उनके अन्य परिजन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *