Saturday, October 24News That Matters



केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) की परीक्षा में कनखल पुलिस ने एक मुन्ना भाई गिरफ्तार

हरिद्वार में केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) की परीक्षा में कनखल पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने हापुड़ से हरिद्वार पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को कनखल के एसएम पब्लिक स्कूल में एसएससी की ओर से आयोजित केंद्रीय पुलिस संगठन के दरोगा पद पर चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 44 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे।

परीक्षा शुरू हुए काफी देर हो चुकी थी कि जांच के लिए एक टीम परीक्षा कक्ष में पहुंची। टीम ने आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान किया तो दोनों फोटो और हस्ताक्षर अलग पाए गए। जांच टीम ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद अभ्यर्थी को लेकर टीम कनखल थाने पहुंच गई।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो युवक ने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। युवक ने अपना नाम अंकुर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हापुड़ उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त विकास पुत्र कमल कुमार निवासी परतापुर मेरठ की जगह परीक्षा देने आया था।

कक्ष निरीक्षक बृजेश की ओर से पुलिस ने आरोपी अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

दस्तावेज जांचते समय पकड़ में आया आरोपी 
जांच टीम ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने शुरू किए। इस दौरान पता चला कि विकास कुमार के आवेदन पर अंकुर परीक्षा दे रहा था। अंकुर ने एडमिट कार्ड पर छेड़छाड़ की थी। जांच टीम की पूछताछ में अंकुर ने कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ें -  बेहद संवेदनशील धामी : चमोली हादसे से दुःखी, एम्स ऋषिकेश में चमोली की दुखद घटना के घायलों का जाना हाल चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *