Saturday, October 24News That Matters



हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारियों का ब्योरा दे सरकार: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने 2021 में आयोजित होने वाले कुंभ की तैयारियों का ब्योरा  सरकार से दो दिसंबर तक तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि मलिमथ व रविन्द्र मैठाणी की खंडपीठ ने क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए।

हाईकोर्ट ने बुधवार को क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि 2021 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर क्या व्यवस्था की है ?

सरकार दो दिसंबर तक कोर्ट को इसकी जानकारी दे। याचिकर्ताओं की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की राज्य के बॉर्डर पर जांच नहीं की जा रही है।

दून निवासी दुष्यंत मैनाली और सच्चिदानंद डबराल ने प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटरों और कोविड अस्पतालों की बदहाली को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *