Saturday, October 24News That Matters



फेसबुक पर कांग्रेस ने दिखाई ताकत भाजपा से 23 हजार अधिक फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर छिड़ी चुनावी जंग के बीच कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फॉलोअर की संख्या के लिहाज से बढ़त बना ली। भाजपा और आप के मुकाबले कांग्रेस के फॉलोअर की संख्या ज्यादा थी। कांग्रेस और भाजपा के बीच फॉलोअर की संख्या का अंतर 23 हजार का है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा और आप पिछड़ चुकी हैं। शिल्पी ने कहा कि कांग्रेस समय समय पर चुनावी कैंपेन लांच कर रही है। इसमें तीन तिगाड़ा-भाजपा न आएगी दोबारा को पसंद किया गया है। जबकि चार धाम-चार काम नाम से प्रतिज्ञा पत्र भी लोगों ने काफी बेहतर माना है। लोग कांग्रेस को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।

 

फेसबुक पेज फॉलोअर
कांग्रेस: 3.17 लाख
भाजपा: 2.94 लाख
आप: 2.33 लाख ( नोट: यह संख्या रविवार दोपहर तक की है)

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कॉरिडोर के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में भी हर दृष्टि से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *