Saturday, October 24News That Matters



कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का चुनावी वादा, LPG सिलेंडर के दाम 500 से होंगे कम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश से महंगाई को घटाना है तो भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर हराना होगा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महंगाई को नियंत्रित करने का वादा किया है। प्रदेश में गैस सिलेंडर को 500 रुपये से अधिक महंगा नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन यदि इस महंगाई को और कम करना है तो भाजपा को हराना ही एकमात्र उपाय है।

बहुत दिन नहीं हुए जब पड़ोसी राज्य हिमाचल में भाजपा उपचुनाव में बुरी तरह से हारी थी। उसके तत्काल बाद ही डीजल और पेट्रोल के दाम में पांच से दस रूपये की कमी आ गई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा भाजपा का चरित्र एक बार फिर से सामने आ गया है। विकास के बजाए भाजपा जाति-धर्म की औछी राजनीति पर उतर आई है। प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को जान चुकी है। आगामी 14 फरवरी को मतदान के दिन उत्तराखंड भाजपा की विदाई पर मुहर लगा देगी

यह भी पढ़ें -  चार साल में 25 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से मिली सरकारी नौकरियां – सीएम धामी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *