Saturday, October 24News That Matters



हरीश रावत ने कहा, भाजपा शासन में रोके गए हर विकास कार्य को शुरू करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं और उत्तराखंड के लोगों के साथ से उत्तराखंडियत को बुलंदी पर ले जाऊंगा। मैं इसका संकल्प लेता हूं। हरदा ने कहा कि लालकुआं को आदर्श विधानसभा बनाना लक्ष्य है। भाजपा शासन काल में रोके गए हर विकास कार्य को कांग्रेस की सरकार दोबारा शुरू करेगी। शहीद परिवारों के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ 25 लाख रुपये राज्य सरकार के खाते से मिलेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की पेंशन बढ़ाने के साथ अर्ध सैनिक बलों और पुलिस परिवारों के कल्याण को भी धरातल पर योजनाएं मिलेंगी।

 

पूर्व सीएम व लालकुआं से कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत ने शनिवार को वार्ड तीन के सभासद योगेश उपाध्याय के आवास पर युवाओं संग चर्चा की। कहा कि एक महीने के अंदर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। लालकुआं के लोगों को तीन माह के भीतर उनकी जमीन का मालिकाना हक पुराने शासनादेश के हिसाब से मिल जाएगा।

 

जू, आइएसबीटी, स्टेडियम और अस्पताल भी मिलेगा

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राज में अंतरराष्ट्रीय चिडिय़ाघर, आइएसबीटी का काम ठप हो गया। इंटरनेशनल स्टेडियम में झाडिय़ां उग गईं। कांग्रेस की सरकार विकास से जुड़े इन सभी बड़े प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारेगी। इसके अलावा हल्दूचौड़ में अस्पताल की सुविधा देने के साथ चोरगलिया में आइटीआइ भी शुरू होगी। हरदा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग खनन रोजगार से जुड़े हैं। डंपरस्वामियों के लिए ढुलान के रेट भी बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *