Friday, September 4News That Matters


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को क्यों बोला थैंक-यू?

भाजपा के शीर्ष नेताओं की जुबां पर सिर्फ अपना ही नाम देख पूर्व सीएम हरीश रावत गदगद हैं। सोशल मीडिया के जरिए रावत ने कहा कि कभी विरोध की भी सराहना करनी चाहिये। यूं तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उच्च पदस्थ व्यक्ति हैं। और हमारे सैद्धांतिक विरोधी भी हैं। अब मेरे उत्तराखंडियत के मिशन के लिए वो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंडी टोपी पहनकर ब्रांडिंग कर रहे हैं तो धन्यवाद तो बनता है।

रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पांच साल तक उत्तराखंड और उत्तराखंडियत को कुचला रखा। अब चुनाव में उनको उत्तराखंडियत की याद आई है। इसका स्पष्ट अर्थ है कि भाजपाई प्रायश्चित कर रहे हैं। रावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमित शाह जी को इसलिये भी धन्यवाद बनता है कि जब पहली बार चुनाव अभियान का श्री गणेश करने आये तब उन्होंने 13 बार अपने भाषणों में मेरी आलोचना कर मेरा नाम लिया। दूसरे चरण के शुरुआत के लिए आये तब भी आठ बार मेरा नाम लिया।

यह भी पढ़ें -  मैं जानता हूँ कुछ बड़ी शक्तियाँ किसी भी हालत में मुझे 2014 से 2016 की और 2017 केे प्रारंभ तक की पुनरावृत्ती नही करने देंगे मुझे मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए पूरी शक्तियाँ एकीकृत होकर काम करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *