Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में राहुल गांधी ओर महासचिव प्रियंका गांधी देगी चुनाव प्रचार को धार

उत्तराखंड में कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगी। प्रियंका के तीन बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी वर्चुअल रैली का कार्यक्रम है। पार्टी के सभी उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रैली से जोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के अनुसार दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है। इस चुनाव में यह राहुल का दूसरा और प्रियंका का पहला दौरान होगा। इससे पहले राहुल 16 दिसंबर 2021 को देहरादून सैनिक सम्मान रैली में दून आए थे।

सचिन पायलेट सोमवार को देहरादून में
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलेट सोमवार को दून में वर्चुअल रैली करेंगे। पीसीसी को पायलेट का कार्यक्रम मिल गया है। महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के अनुसार पायलेट पहले राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेस करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे राजीव भवन से वर्चुअल रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने की सी. एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *