Friday, September 4News That Matters


कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद हरक सिंह लौटे देहरादून, चुनाव लड़ने पर कहीं बड़ी बात

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को देहरादून लौट आए। वह सोमवार को कांग्रेस के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे। चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने की चर्चाओं की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज किया। कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या पार्टी के लिए प्रचार संभालेंगे, इसका फैसला पार्टी को लेना है। उनके या बहु अनुकृति के टिकट पर फैसला पार्टी को करना है।

हरक ने कहा कि वो सोमवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रचार अभियान से भी जुड़ेंगे। वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए खुलकर प्रचार करेंगे। कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे। वे हर उस सीट पर प्रचार करेंगे, जहां उनका प्रभाव है। अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि कांग्रेस भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करे।

 

उन्होंने चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनकी ओर से किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई गई है। उनका इस्तेमाल किस तरह किया जाना है, ये कांग्रेस पार्टी को तय करना है। उन्हें या अनुकृति को टिकट देने के सवाल पर कहा कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। ये पहले भाजपा को भी बता दिया गया था। अब कांग्रेस को भी बता दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल ने 5 मजिस्ट्रेट टीम बनाकर अवैध होमस्टे नेटवर्क का किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *