Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड में यहां सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन जोड़ें गिरफ्तार, मालिक फरार

लक्सर: उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा पैर पसार रहा है। पुलिस ने लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार कर रहे 3 जोड़ों को गिरफ्तार किया जबकि, इस कार्रवाई में होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लक्सर में सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। ऐसे में पुलिस सूचना पर छापेमारी कर होटल प्रिंस से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि, होटल मालिक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई में होटल प्रिंस को सील कर दिया है और होटल मालिक व गिरफ्तार तीनों जोड़ों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य गरोहो की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  धाकड़ धामी का एक्शन जारी : अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस अफसर पर एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *