Saturday, October 24News That Matters



आईईएस परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं त्रिशला का श्री दरबार साहिब में सम्मान श्री दरबार साहिब में टेका माथा, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

आईईएस परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं त्रिशला का श्री दरबार साहिब में सम्मान

श्री दरबार साहिब में टेका माथा, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

देहरादून

यूपीएससी की भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (आईईएस) परीक्षा में ऑल इण्डिया में
दूसरी स्थान पर रही दून की त्रिशला का श्री दरबार साहिब आने पर सम्मान किया गया। त्रिशला ने श्री दरबार साहिब व श्री झण्डे साहिब में माथा टेका व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने त्रिशला को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया व उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री महाराज जी ने कहा कि त्रिशला उत्तराखण्ड के सभी युवाओं के लिए रॉल मॉडल हैं। पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जो छात्र लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते हैं उन्हें त्रिशला की तरह अवश्य ही निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होती है। दून की बेटी त्रिशला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मुहिम का एक सशक्त उदाहरण हैं।

त्रिशला ने कहा कि दून की शान और पहचान श्री गुरु राम राय जी महाराज जी की तपस्थली के रूप में है। श्री दरबार साहिब में माथा टेककर व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें परम सुख व आन्नद की अनुभूति प्राप्त हुई है। उन्होंने अरदास की कि श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीवार्द उन पर व उनके परिवार पर हमेशा बना रहे। इस अवसर पर प्रो. सरस्वती काला, डॉ. अमरलता आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *