Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:यहाँ सड़क हादसे में एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत,परिजनों में कोहराम

खबर हल्द्वानी से

जहां कमलुवागांजा क्षेत्र में टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई।

जानकरी अनुसार मूल रूप से ग्राम सिमटी (बागेश्वर) व हाल गिरिजा विहार कमलुवागांजा निवासी 61 वर्षीय अजब सिंह पुत्र चंदर सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हुए थे। वह लंबे समय से हल्द्वानी में ही स्वजनों के साथ रहते थे। बीते शनिवार को वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक व टेंपो में टक्कर हो गई।

टेंपो में आगे बैठे अजब सिंह बाहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि बाइक सवार समेत दो अन्य लोगों को भी चोट आई है। उनका एक निजी अस्पताल में स्वजनों ने इलाज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं निधन के बाद से स्‍वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  स्टेट नर्सिंग कॉलेज की 50 छात्राओं में हुई कोरोना की पुष्टि, कॉलेज की अन्य छात्राओं और फेकल्टी में दहशत का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *