Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड: सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरायी स्कूटी, हादसे में दो युवकों की मौत

उत्तराखंड: सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरायी स्कूटी, हादसे में दो युवकों की मौत

खबर हल्द्वानी से 

जहां  देर रात पिथौरागढ़ से आए दो युवक गौलापार में रामबाग चौराहे के पास बुधवार रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली से तेज़ रफ़्तार स्कूटी के साथ टकरा गए, जिससे दोपहिया सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह व सावन सिंह पुत्र राजेश सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी संख्या सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई विरेन्द्र चंद ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  धामी जी की सरकार में डेरी एवं गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *