Saturday, October 24News That Matters



लगभग ₹07 करोड़ की पेजयल योजनाओं का किया शिलान्यास हर घर को स्वच्छ जल मिले उसके लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है: त्रिवेन्द्र

 लगभग ₹07 करोड़ की पेजयल योजनाओं का पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शिलान्यासह

हर घर को स्वच्छ जल मिले उसके लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है: त्रिवेन्द्र

*-पेयजल योजनाओं के दीर्घकालिक लाभ होंगे, 25 से 30 वर्षों तक क्षेत्र में नहीं होगी पेयजल की कमी: त्रिवेन्द्र*

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लगभग ₹07 करोड़ की सोडा तप्पड़,भोपाल पानी, बड़ासी ग्रांट, सोडा सरोली पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसमें ₹199.60 लाख की सोडा तप्पड़ पेयजल योजना, ₹198.96 लाख की भोपाल पानी पेयजल योजना, ₹194.88 लाख की बड़ासी ग्रांट व ₹99.71 लाख की सोडा सरोली पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर में नल और नल में स्वच्छ जल पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र ₹1 रुपए में व शहरी क्षेत्रों में ₹100 में पेयजल कनेक्शन दिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की इन पेयजल योजनाओं में बड़े ट्यूबवेल लगेंगे जिससे दीर्घकालिक लाभ होंगे और आने वाले 25 से 30 वर्षों तक क्षेत्र में पेयजल की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द संपूर्ण डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में पानी का कनेक्शन होगा और प्रधानमंत्री मोदी जी का 2024 तक हर घर में नल और नल में स्वच्छ जल का लक्ष्य पूर्ण होगा । उन्होंने कहा कि पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की हमारी सरकार प्रशंसनीय कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सांसद बलूनी की सराहनीय पहल, बाबा सिद्धबली और माँ पूर्णागिरि के नाम पर ट्रेनों के नामकरण करने को लिखा पत्र

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र मनवाल, पूर्व राज्यमंत्री (दर्जाधारी) श्री बृज भूषण गैरोला, रायपुर प्रमुख श्री इतवार सिंह रमोला जी 20 सूत्री कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री दीवान सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरजीत मनवाल, पूर्व विशेष कार्य अधिकारी मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री धीरेंद्र पवार, सोडा सरोली प्रधान, भोपाल पानी प्रधान, बड़ासी ग्रांट प्रधान , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महेंद्र पवार के अलावा पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *