Friday, September 4News That Matters


यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना

यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना
देहरादून : उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है।

 

श्री धस्माना ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए श्री यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है। श्री धस्माना ने कहा कि निश्चित रूप से श्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के और चौंकाने वाले निर्णय पार्टी में देखने को मिलेंगे।
सादर

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैसा हो हरीश रावत जैसा हो के नारे लगते हुए नज़र आये जाने पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *