Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : आठ साल की मासूम को घर से उठा ले गया तेंदुआ,क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड : आठ साल की मासूम को घर से उठा ले गया तेंदुआ,क्षेत्र में दहशत का माहौल

दुःखद खबर पिथौरागढ़ से

नगर के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। फिलहाल बच्ची का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

कल रविवार देर रात मानसी जो महज 8 साल की थी (बेटी पुष्कर राम ) जो अपने घर के अंदर थी। इस दौरान ना जाने कब से बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। फिर भाई के शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। पर देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि बच्ची को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया है कि वन विभाग को पूर्व में ही क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया था, मगर विभाग गश्त तक सीमित रहा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल : पंचायत राज विभाग द्वारा 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *