Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:अनियंत्रित हो कर ऑल्टो कार पलटी 5 लोग घायल , हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई

उत्तराखंड:अनियंत्रित हो कर ऑल्टो कार पलटी 5 लोग घायल , हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई

टिहरी के घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां घुत्तू गंगी मोटर मार्ग पर एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर ऊपर मोड़ से नीचे रोड पर गिर गई। हादसे में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।एक ऑल्टो कार गंगी से घनसाली जा रही थी। इस दौरान घुत्तू-गंगी मोटर मार्ग पर कार मोड़ से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। डेढ़ घंटे बाद कार को अपने गंतव्य घनसाली पहुंचना था।

उससे पहले ही ये हादसा हो गया। कार में पांच लोग सवार थे। जो घायल हो गए हैं। पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घुत्तू ले जाया गया है। वहीं घायलों के पहचान चालक भगवान सिंह, (48) निवासी ग्राम लोम घुत्तू, मंजरी देवी पत्नी पूरन सिंह (48), सुबधा देवी पत्नी भगवान सिंह (40) बैशाखी देवी पत्नी भगवान सिंह (43) आषाढ़ी देवी पत्नी कलम सिंह (60) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी.. पढ़िए खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *