Saturday, October 24News That Matters



दर्दनाक हादसा: टिहरी झील में गिरी कार, तीन लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम रवाना

चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समां गई। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

 

शुक्रवार शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए हैं।          

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना मे टिहरी बांध की झील मे डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं मिली, घटना से पूर्व आने की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *