Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:मुखबिरी करने के शक में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, काटी तीन अंगुलियां; बेटी को भी पीटा

उत्तराखंड:मुखबिरी करने के शक में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, काटी तीन अंगुलियां; बेटी को भी पीटा

ख़बर रुड़की से

बता दे कि सफरपुर गांव में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण पर छुरी से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। हमले में ग्रामीण के हाथ की तीन अंगुलियां कट गई थी। पुलिस आरोपित हमलावरों की धरपकड़ में लगी है।

 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी कुर्बान ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को किसी ने पुलिस को गांव में गोकशी की सूचना दी थी। गांव के दूसरे पक्ष को शक था कि कुर्बान पक्ष ने पुलिस को गोकशी की झूठी सूचना दी है। इसे लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश रख रहे थे। पांच सितंबर को दोपहर करीब एक बजे कुर्बान बाइक की साफ-सफाई कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष का शफीक साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा।

आरोप है कि शफीक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें कुर्बान की तीन अंगुलियां कट गईं। शोर मचाने पर कुर्बान की बेटी साहिबा वहां पर पहुंची। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आसपास के ग्रामीण आने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज दिलाया गया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर शफीक, छोटू और अफजल निवासी सफरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

यह भी पढ़ें -  बीकेटीसी अस्थायी कर्मियों के लिए खुशखबरी, CM ने की विनियमितीकरण की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *