Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान ने किया रेप, होटल से बच निकली युवती ने सुनाई आपबीती तो गुस्साए युवकों ने घेरी पुलिस चौकी

उत्तराखंड:नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान ने किया रेप, होटल से बच निकली युवती ने सुनाई आपबीती तो गुस्साए युवकों ने घेरी पुलिस चौकी

खबर हरिद्वार जिले से

रुड़की के भिक्कमपुर क्षेत्र की छात्रा से दूसरे गांव के पूर्व प्रधान ने रेप किया। पता चलने पर हजारों युवकों चौकी घेर ली। घटना की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने प्रधान के खिलाफ आनन फानन रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवक धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर धरना खत्म कराया। भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव की युवती एमकॉम की छात्रा है।

 

आरोप है कि गत दिवस पड़ोसी गांव का पूर्व प्रधान नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उसे हरिद्वार के होटल में ले गया उससे बलात्कार किया। युवती किसी तरह बचकर गांव पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। इसी दौरान सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक जिवेंद्र तोमर के साथ करीब एक हजार युवकों ने वहां पहुंचकर चौकी घेर ली।

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मुकदमा युवती के बयान लेने के बाद आरोपी प्रधान जुल्फिकार के खिलाफ आनन फानन मुकदमा दर्ज कर लिया। इसक बाद युवकों ने भिक्कमपुर चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने भिक्कमपुर का पूरा बाजार भी बंद करा दिया। सूचना पाकर तहसीलदार मुकेश चंद रमोला और कोतवाल प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों से बात की।

उन्होंने कहा कि आरोपी प्रधान इससे पहले भी तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है। लिहाजा उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने का आश्वासन देकर युवकों को समझाया। इससे सहमत होने पर युवकों ने धरना खत्म किया। इस मौके पर सूर्यकांत सैनी, सागर, निकुल, सूरज शर्मा, हिमांशु, नीरज, अमित सैनी, अंशुल राठौर, निर्मल राणा, दीपक, विकास, अक्षय, जनेश्वर, रविंद्र, सुमित, काकुल राणा सहित काफी युवा थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जयहरीखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महान विभूति भक्तदर्शन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधान जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *