Sunday, October 25News That Matters



मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21″ में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया सम्मानित

*-एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे विद्यालय/ समाज का निर्माण करता है: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र*

*- “मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21” में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया सम्मानित*

*-जिस प्रकार अच्छे से पढ़-लिख कर हम अच्छे समाज का निर्माण करते हैं ठीक उसी प्रकार वृक्षों का भी अच्छे से संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी को अच्छी प्राणवायु दें: त्रिवेन्द्र*

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपनी डोईवाला विधानसभा अंतर्गत अठुरवाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर “मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21” में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। पूर्व सीएम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जो लोग यह समझते हैं कि पैसे से सबकुछ संभव है जैसे कि एक अच्छी लैब, एक अच्छी लाइब्रेरी, एक अच्छा विद्यालय भवन जो बहुत अच्छा हो और जिसमें तमाम तरह के उपकरण हों, अगर उसमें पढ़ाने वाला कोई ना हो तो क्या उसमें पढ़ाई हो सकती है। एक अच्छे लैब ना हो चलेगा एक अच्छा विद्यालय ना हो चलेगा अच्छी लाइब्रेरी ना हो चलेगी लेकिन एक अच्छे अध्यापक/ शिक्षक का होना बेहद जरूरी है। एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे विद्यालय/ समाज का निर्माण करता है। पूर्व सीएम ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी से अच्छे खिलौनों/ बर्तनों को तैयार करते हैं ठीक उसी प्रकार अच्छे अध्यापक/ शिक्षक भी बच्चों को नई दिशा देकर उन्हें सफल व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने अध्यापको का सदैव आदर सम्मान करना चाहिये।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर:- कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे उनके परिजन , ले जा सकेंगे अपने पैतृक निवास

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन को लेकर चलाई जा रही उनकी वृक्षारोपण मुहिम के प्रति भी सभी को जागरूक किया और कॉलेज प्राँगण में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अच्छे से पढ़ लिख कर अच्छे समाज का निर्माण करते हैं ठीक उसी प्रकार वृक्षों का भी हमें अच्छे से संरक्षण करना चाहिये ताकि आने वाली पीढ़ी को हम अच्छी प्राणवायु दे पाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *