Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड : में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 58 मिनट पर उत्‍तराखंड के चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चमोली में धरती के पांच क‍िमी अंदर रहा। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

शनिवार की सुबह चमोली की धरती भूकंप से कांप उठी। भूकंप का झटका तेज था, इससे लोग घरों से भी बाहर निकल गए। आज सुबह 5.58 बजे की धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूरी पर जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप के तेज झटका चमोली के अलावा अन्य जिलों में महसूस किए गए। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिले में भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है। तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है । आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा कि भूकंप के बाद विभाग अलर्ट है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड पुलिस ने विभिन्न एप्लिकेशन्स लांच किए हैं, जिनके द्वारा प्रभावी पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है: धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *