Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:तो क्या 15 सितंबर से कक्षा पांच तक के प्राइमरी स्कूल भी खुलेंगे ? जाने क्या बोले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का बड़ा बयान सामने आया है अरविंद पांडे का कहना है कि आगामी कैबिनेट बैठक में प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा जिस पर कैबिनेट सामूहिक रूप से स्कूलों को खोलने या ना खोलने पर फैसला करेगा।

 

कुल मिलाकर 15 सितंबर को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें शिक्षा विभाग प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर प्रस्ताव लाएगा जिस पर कैबिनेट तय करेगी कि आखिर प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा या नहीं।उत्तराखंड में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद प्राइवेट स्कूल संचालक भी सरकार पर प्राइमरी स्कूलों को खोलने का दबाव बना रहे हैं लेकिन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि सरकार किसी दबाव में स्कूल नहीं खुलने जा रही है बल्कि कैबिनेट के सामूहिक निर्णय पर ही प्रदेश में स्कूल खुलेंगे।

उत्तराखंड की बात करें तो कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की छात्रों के लिए स्कूल खुले हैं प्राइवेट स्कूलों में भले ही कम छात्र स्कूल आ रहे हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों की बात करें तो छात्रों की उपस्थिति सरकारी स्कूलों में बेहतर है, इसलिए हो सकता है कि छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए सरकार प्राइमरी स्कूल भी खोल दे, लेकिन शिक्षा मंत्री का कहना है कि छात्रों की स्वास्थ्य की चिंता सरकार की पहली प्राथमिकता इसलिए प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर आगामी कैबिनेट बैठक में सामूहिक था के आधार पर निर्णय लिया जाएगा कि स्कूल खुलेंगे या नहीं

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर, पंजाब में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ किया संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *