Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: भारी बारिश की वजह से नाले में गिरी कार, लोगों ने एक को बचाया, दूसरे की जारी है तलाश

देहरादून के कारगी चौक में एक बड़ा हादसा हो गया जी हां रायपुर रोड के रहने वाले 2 कार चालक भारी बारिश से नाले में आए बहाव के चलते नाले में गिर गए जहां गाड़ी डूब गई हालांकि स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बचा लिया लेकिन दूसरे का पता नहीं लग पाया है आपको बता दें लगातार बारिश के चलते देहरादून समेत पूरे प्रदेश भर में नदी नाले उफनाये हुए हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात जब यह दोनों युवा मुस्लिम कॉलोनी से कारगी चौक की तरफ जा रहे थे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि आगे नाले का बहाव तेज है इसलिए वह आवाजाही ना करें लेकिन स्थानीय लोगों की सलाह अनदेखी कर दोनों आगे बढ़ गए और भारी बारिश से उफनाये नाले में बह गए

काल देर रात हुई ज़बरदस्त बारिश से देहरादून के कारगी छेत्र में पानी के तेज़ बहाव में एक गाड़ी आ गयी और गाड़ी सवार के साथ नाले में समा गई बताया जा रहा है उस वक्त गाड़ी में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगो ने किसी तरह बाहर निकाल लिया परन्तु एक व्यक्ति का कुछ पता नही लग पाया देर रात SDRF की टीम सर्च करती रही

यह भी पढ़ें -  राज्य में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि का विकास कार्यों में शत प्रतिशत धनराशि खर्च किया जाए : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *