Saturday, October 24News That Matters



हरीश रावत का आज चार धाम यात्रा शुरू कराने को लेकर सांकेतिक उपवास ओर भाजपा पर बोला बड़ा हमला : सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा मिली बेबी रानी मौर्य को

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अचानक कार्यकाल पूरा होने से पूर्व हटाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा उन्हें मिली है।

 

 

हरीश रावत का कहना है कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सरकार के कई भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए थे। तथा कई ऐसे बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था जो उचित नहीं था। जिसे लेकर भाजपा के नेताओं ने उनकी हाईकमान से शिकायतें की थी। उन्होंने उच्च शिक्षा से जुड़े बिलों को वापस लौटा दिया था वही मुक्त विश्वविघालय के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। जिसके कारण ही वह भाजपा के नेताओं की आंखों की किरकिरी बनी हुई थी यह नेता दिल्ली हाईकमान के पास भी उनकी शिकायतें लेकर गए थे। उन्होंने कई मामलों में सरकार को चेतावनी दी थी, जिसका खामियाजा उन्हें भोगना पड़ा।
हरीश रावत का कहना है कि अगर ऐसा नहीं तो भाजपा बताएं कि वह जिस दलित महिला को बड़े अरमान के साथ लेकर आए थे उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही यूं अपमानित कर विदा करने की क्या जरूरत आन पड़ी थी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज चार धाम यात्रा शुरू कराने को लेकर सांकेतिक उपवास भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक एसएलपी वापस लेने में बहुत देरी की है। यात्रा में अब समय बहुत कम बचा है। उनका कहना है कि सरकार ने जब चार धाम यात्रा की तैयारी ही नहीं की है तो चार धाम यात्रा को शुरू कैसे कराएगी। राज्य में चार धाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी में उपवास किया। उन्होंने कहा कि यात्रा शीघ्र शुरू नहीं कराई तो एक साल और बर्बाद हो जाएगा। व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार चार धाम यात्रा शीघ्र शुरू कराए।

यह भी पढ़ें -  धामी की पहल से कुंभ-2027 और विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *