Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: डंपर चालक का काटा 40 हजार का चालान, तो चालक ने बीच चौराहे में खुद पर छिड़का डीजल

नैनीताल में जिले के भवाली में डंपार चालके ने अप्रत्‍याशित कदम उठा लिया। मंगलवार को मुख्य चौराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक ओवरलोड डंपर को रोक लिया और उसका 40 हजार का चालान काट दिया। चालान की राशि देख 23 वर्षीय डंपर चालक परेशान हो उठा। उसने आवेश में आकर मुख्य चौराहे पर खुद पर डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया । किसी तरह पुलिस ने उसे रोका। मुख्य चौराहे की घटना होने के कारण वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।

डंपर चालक रक्षित सिंह डंपर यूके 04 सीए 6222 में ईंट व सरिया लेकर हल्द्वानी से शीतला की ओर जा रहा था, तभी भवाली मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। इसके बाद ओवरलोड में 40 हजार का चालान काट दिया। इतनी बड़ी रकम का चालान देख चालक रक्षित ने डंपर को सड़क किनारे खड़ा कर डीजल लेकर मुख्य चौराहे पर आया और उसने डीजल अपने शरीर पर उड़ेल दिया। यह देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने रक्षित को रोका। काफी देर तक समझाने के बाद वह शांत हुआ।

 

50 हजार का दो चालान पहले भर चुका है रक्षित

रक्षित ने बताया कि पिछले दिनों ही उसने 50-50 हजार के चालान का भुगतान किया। मंगलवार को वह उधार में डीजल डालकर ईंट व सरिया लेकर आ रहा था। भवाली में पुलिस ने उसका पुन: 40 हजार का चालान काट दिया। जिसके भुगतान के लिए उसके पास रुपये नहीं है। बार-बार चालान की कार्रवाई से परेशान होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया युवक आॢथक रूप से कमजोर है। पूर्व में हुए चालान से काफी परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल उसे समझाकर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कमरा किराए पर लेने आया था ले उड़ा महिला की चेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *