Saturday, October 24News That Matters



समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ,

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी , सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने आज हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में उत्तराखंड राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ कांग्रेस और बीजेपी में केवल अपना वर्चस्व बचाने की लड़ाई चल रही है मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं और जनता के साथ लगातार धोखा हो रहा है , उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य शिक्षा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दे ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र होगा ,राजेंद्र चौधरी के मुताबिक उत्तराखंड में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दौरा करेंगे जिसको 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के प्रेमनगर थाना इलाके में एक युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को युवती की हत्या के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *