Sunday, October 25News That Matters



उतराखंड. दोबाड़ गांव मे किसान पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़ , भूस्खलन से 2 दर्जन पशुओं की मौत

कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तेदाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं।

तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सभी दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ।
भूस्खलन का मलबा पशुशाला पर गिरा और देखते ही देखते पूरी पशुशाला मलबे के नीचे दब गई।लोकपाल सिंह ने बताया कि उस वक्त उनकी पशुशाला में 2 बैल, एक दुधारू गाय, एक बछिया, 12 बड़ी और 8 छोटी बकरियां बंधाी थी। सभी पशु मलबे में दब कर मर गए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान, महिला मोर्चा ने की खुलकर सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *