Thursday, October 1News That Matters


उतराखंड. दोबाड़ गांव मे किसान पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़ , भूस्खलन से 2 दर्जन पशुओं की मौत

कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तेदाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं।

तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सभी दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ।
भूस्खलन का मलबा पशुशाला पर गिरा और देखते ही देखते पूरी पशुशाला मलबे के नीचे दब गई।लोकपाल सिंह ने बताया कि उस वक्त उनकी पशुशाला में 2 बैल, एक दुधारू गाय, एक बछिया, 12 बड़ी और 8 छोटी बकरियां बंधाी थी। सभी पशु मलबे में दब कर मर गए।

यह भी पढ़ें -  आपदा मे लापरवाही बरतने वाले 17 कर्मियों पर हुई कार्यवाही जरूरी थी और मुख्यमंत्री का ग्राउंड पर स्वयं फायर लाइन काटना आपदा टीम का उत्साहवर्धन करने वाला कदम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *