Saturday, April 18News That Matters

उतराखंड .यहां महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बजाई बीन

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सुभाष कॉलोनी में प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भैंसों के आगे बीन बजाकर विरोध जताया। कहा सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसान आंदोलित हैं और आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही हैं

लेकिन भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। सरकार को नींद से जगाने के लिए भैंसों के आगे बीन बजा रहे हैं। वहां पर महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद प्रीति साना, बबीता बैरागी, सरोज रानी, सोनू शर्मा, बकुल साना, तारावती, आशारानी आदि थे।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *