Friday, September 4News That Matters


उतराखंड. नैनीताल में : 26 साल का बाइक सवार आया पत्थर की चपेट में , दर्दनाक मौत एक घायल : दुःखद ख़बर

पहाड़ो से गिरते पत्थरों ने फिर ली जान , यहाँ बाइक पर गिरा पत्थर , एक की मौत एक घायल

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सड़क हादसे में लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जनपद से दुःखद खबर सामने आई है।
बताया गया है कि यहा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई।
घटना में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे।
स्थानीय लोगों ने व पुलिस ने वहां से जा रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है इस दर्दनाक हादसे के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुवा है

यह भी पढ़ें -  एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *