Friday, October 2News That Matters


उतराखंड. देहरादून : फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला युवती का जला हुआ शव , जाच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

मोतीचूर में फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला युवती का जला हुआ शव

पुलिस मामले की जांच में जुटी

ऋषिकेश:—–हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर चीला कोरिडोर पर बने फ्लाईओवर के नीचे युवती का जला हुआ शव पुलिस मामले की जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के कर्मचारियों ने रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी बताया कि फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिसे जलाया हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना महेंद्र गिरी में रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पहनावे से महिला शादीशुदा प्रतीत ही रही है। आपको बता दें कि रायवाला से मोतीचूर जाने वाले रास्ते के किनारे पड़ा हुआ मिला। वहीं थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह के अनुसार युवती को बाहर से लाकर यहां जलाया गया है

ताकि उसकी पहचान को छुपाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर उसे ऋषिकेश एम्स पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी पांच सालों में उत्तराखण्ड में राज्य की मांग के हिसाब से ऊर्जा का उत्पादन हो:धामी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *