Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. हल्द्वानी:रात खाना खाने बाद टहलने निकला युवक फिर सुबह नहर में मिला शव

हल्द्वानी:रात खाना खाने बाद टहलने निकला युवक फिर सुबह नहर में मिला शव

बागेश्वर निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने जीजा के यहां रुका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

35 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी निवासी बागेश्वर कुछ दिन पहले घूमने के लिए हल्द्वानी आया हुआ था। वह यहां काठगोदाम निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाले अपने जीजा के यहां रुका हुआ था। बीते मंगलवार की रात खाना खाने बाद दीपक टहलने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद लौटा ही नहीं।

उधर, बुधवार सुबह करीब 11 बजे शीशमहल स्थित नहर में एक शव उतराता मिला। आसपास मौजूद लोगों में इसकी सूचना काठगोदाम थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। जांच के बाद मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। आशंका है कि टहलने के दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिरा होगा।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार सिर्फ शासन नहीं, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूत अभिव्यक्ति है : नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *