Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड की मंजू का ट्रॉली बैग सहित सुसाइड नोट मिला था त्रिवेणी घाट पर ओर मंजू मिली मायानगरी मुबई में , पुलिस चला रही थी गंगा में सर्च ऑपरेशन ( जिंदा हूँ मै )

-जिसे ढूंढ रहे थे गंगा घाट पर वो मुम्बई में मिली

खबर उत्तराखंड
बता दे कि घनसाली से 12 अगस्त को घर से लापता एक विवाहिता का सामान और सुसाइड नोट त्रिवेणी घाट मैं मिला उसके बाद पुलिस अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसे गंगा मैं तलाश रही थी लेकिन यह विवाहिता मुंबई महाराष्ट्र में मिली
जानकारी अनुसार उसके परिवार वाले उसे लेने के लिए गए हैं
पुलिस के अनुसार 24 साल की मंजू पवार पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुग थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल
से 12 अगस्त की सुबह लगभग 6:00 बजे घर से लापता हुई थी जिसकी गुमशुदगी उसके पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी
फिर पिछले गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली
ओर घाट से ही मंजू का ट्रॉली बैग सहित अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला था।
मंजू का मायका  गली नंबर 2 साईं विहार चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश में है
पुलिस के अनुसार मंजू ने सुसाइड नोट में लिखा था कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसके सास, ससुर और पति ताना देते थे मैं सबको छोड़ कर जा रही हूं ।
फिर पुलिस ने इस मामले में अनहोनी की आशंका देखते हुए गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया व महिला का मोबाइल उसी के बैग के भीतर टूटी हुई हालत में मिला लेकिन उसमें सिम नहीं था बड़ी बात यह थी कि घनसाली से सुबह 6:00 बजे लापता महिला की मोबाइल लोकेशन लगभग 24 घंटे बाद नाव घाट पर पुलिस को मिली थी
फिर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई गुमशुदगी के बाद यानी रात 9:30 बजे यह महिला ट्रॉली बैग सहित फुटेज में नजर आ रही थी
पुलिस के मुताबिक मंजू की तलाश के लिए उसके परिवार वाले भी प्रयासरत थे थाना घनसाली के थानाध्यक्ष  ने बताया कि महिला के घर वालों ने जब अपने स्तर पर जानकारी हासिल की तो उसके मुंबई होने की जानकारी मिली जिसके बाद उसके परिजन यहां से उसे लेने मुंबई चले गए

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *