Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. सरकार द्वारा पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह जी को वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष का दायित्व दिये जाने का सचिवालय संघ ने स्वागत किया

सरकार द्वारा पूर्व मुख्य सचिव  शत्रुघ्न सिंह जी को वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष का दायित्व दिये जाने का सचिवालय संघ ने स्वागत किया है, संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के अनुसार  शत्रुघ्न सिंह जी एक सहज और सुलझे हुये अनुभवी अधिकारी रहे हैं, जिनकी सकारात्मक सोच और जटिल तथा लम्बित मामलो के त्वरित निष्पादन की कार्य प्रणाली सदैव कार्मिको के हितो के अनुकूल रही है। उनके द्वारा वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर सचिवालय संघ हार्दिक बधाई ज्ञापित करता है।


संघ की ओर से पूर्ण विश्वास जताया गया है कि श्री शत्रुघ्न सिंह जी का यह कार्यकाल भी बेहद शानदार रहेगा तथा कार्मिको की जायज मांगो का अपेक्षित निराकरण  सिंह की वेतन समिति द्वारा पूर्व मे लिये गये अनेक शानदार निर्णयो की भाँति किया जायेगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा  शत्रुघ्न सिंह के साथ मुख्य सचिव कार्यकाल व मुख्य सलाहकार के दौरान के आपसी सामंजस्य का लाभ कार्मिको की जायज मांगो को पूर्ण करने हेतु प्राप्त होने की आशा व्यक्त की है।

सचिवालय संघ की ओर से सिंह के पूर्व के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है, उम्मीद जताई है कि इसका लाभ वेतन विसंगति समिति के कार्यकाल मे भी निश्चित रूप से सचिवालय संघ एवं अन्य सभी कार्मिक सेवा संघो को प्राप्त होगा।

दीपक जोशी, अध्यक्ष सचिवालय संघ

यह भी पढ़ें -  उतराखंड. इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है पूरी खबर पढ़ें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *