Sunday, October 25News That Matters



उतराखंड .मुख्यमंत्री धामी जी धन्यवाद: अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब 207 पैथोलाजी जांच निशुल्क जो होंगी

मुख्यमंत्री धामी जी धन्यवाद अब
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब 207 पैथोलाजी जांच निशुल्क जो होंगी

उत्तराखंड में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब 207 पैथोलाजी जांच निशुल्क होंगी। यह सुविधा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हर वर्ग को मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में कोरोनेशन अस्पताल (जिला चिकित्सालय) में निश्शुल्क पैथोलाजी जांच योजना की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कई मर्तबा व्यक्ति धन के अभाव में जांच नहीं करा पाता। इस कारण सही वक्त पर बीमारी का पता नहीं चलने से वह गंभीर हो जाती है। जिसके इलाज में व्यक्ति की आर्थिकी बिगड़ जाती है। इस योजना का उद्देश्य यही है कि सही समय पर बीमारी का पता चले और उपचार मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में किए गए चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आगामी दिसंबर तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
सरकारी अस्पताल में मरीज को जांच काउंटर पर डाक्टर का पर्चा और आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसी से उसका पंजीकरण होगा। मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक भी भेजा जाएगा।

ये जांच होंगी निशुल्क
बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलाजी, विटामिन, हार्मोन, बायोप्सी, इम्युनोलाजी व ट्यूमर मार्कर।

यह है योजना
-प्रथम चरण में राज्य के छह जनपद अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के 38 जिला/उप जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू की गई यह योजना।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सिंचाई, लोक निर्माण, वन एवं अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाएँ

-द्वितीय चरण में शेष सात जिलों के 32 चिकित्सालयों में होगी शुरुआत।

 

-आइपीडी, ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को 24 घंटे मिलेगी सुविधा।

-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चंदन हेल्थकेयर पीपीपी मोड पर संचालित करेगा योजना।

-इस योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये बजट का प्रविधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *