Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड कालाढूंगी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

 कालाढूंगी के धापला में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने के बाद युवकी की शिनाख्त स्थानीय युवक के तौर पर हुई। परिजनों में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

 

कालाढूंगी रेंज के निहाल तराई भावर बीट संख्या दो बी में वनकर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी नवीन भट्ट एवं बीट वॉचर नंदन सिंह ने एक पेड़ पर शव लटके देखा। वनकर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। युवक की पहचान कालाढूंगी के वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा (35) उर्फ गुड्डू पुत्र गंगा सिंह राणा के रूप में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि चंदन शनिवार शाम से घर नहीं आया था। एसआई रमेश पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायीगी

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है, सीएम धामी की जीत से यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *