Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड मे बड़ा हादसा : सिलिंडर लीकेज होने से घर में लगी भीषण आग, मां-बेटी बुरी तरह झुलसी, ढाई मंजिला मकान जल कर खाक

 

उत्तराखंड मे बड़ा हादसा : सिलिंडर में लीकेज होने से घर में लगी
भीषण आग, मां-बेटी बुरी तरह झुलसी, ढाई मंजिला मकान जल कर खाक

:उत्तराखंड में उत्तरकाशी के नंदगांव मे सोमवार शाम को एक घर में सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती झुलस गई हैं।

यह भी पढ़ें -  ब्लैकमेलर अमित तोमर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर  कभी भी हो सकती है अमित तोमर की गिरफ्तारी, जेल जाना तय: रतूड़ी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *