Saturday, October 24News That Matters



ख़बर उत्तराखंड से : पहले उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन कराया फिर इन तीन लोगों पर लगा जबरन अनैतिक शारीरिक शोषण करने के लिए ले जाने का आरोप

ख़बर उत्तराखंड से : पहले उन्होंने
जबरन धर्म परिवर्तन कराया फिर
इन तीन लोगों पर लगा जबरन अनैतिक शारीरिक शोषण करने के लिए ले जाने का आरोप

ख़बर काशीपुर से है
जहा पति ने 3 लोगों पर पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने व शारीरिक शोषण करने को लेकर पत्नी को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है।
वही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बता दे कि शंकरपुरी निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र राम किशन सिंह ने काशीपुर स्थित सिविल कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों के खिलाफ 156/ 3 में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

जिसमें उसने बीती 25 अप्रैल को रात्रि में ठाकुरद्वारा के जयनगर निवासी सलमान पुत्र नासिर, दीपक कुमार पुत्र मदन सिंह, निपेंद्र पुत्र महिपाल सिंह पर पत्नी को जबरन धर्म परिवर्तन कराने व उससे जबरन अनैतिक शारीरिक शोषण करने के लिए ले जाने का आरोप लगाया। जिस पर सिविल कोर्ट के विद्वान न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र के आधार पर तीनों के खिलाफ आईटीआई थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
सोमवार को आईटीआई थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने का सभी से आव्हान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *