Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा दिया

उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा दिया

कोविड कर्फ्यू 24 अगस्त तक रहेगा जारी
अभी तक जो रियायतें मिली हुई हैं वही आगे भी रहेगी जारी
पिछले कई हफ़्तों से राज्य में अब कोविड कर्फ्यू नाममात्र ही है
अब बाजार सुबह 8 से रात्रि 9 बजे तक खुल रहे हैं
शॉपिंग मॉल, सिनेमाहॉल, जिम आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।
खेलकूद, सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों की भी इजाज़त दी गई है

सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय पूर्ण क्षमता के साथ खुल रहे हैं प्रदेश के भीतर बेरोक-टोक आने-जाने की पूरी छूट है।
दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता से राहतहै
जो आने से 15 दिन पहले तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हों
जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं होगा, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है
उत्तराखंड में नवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो रहा है
आज से जूनियर हाईस्कूल भी खुल गए हैं
ITI, पॉलिटेक्निक, कॉलेज, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, समस्त विश्वविद्यालय और अन्य सभी शैक्षिक संस्थान खोलने की अनुमति भी दी जा चुकी है*।
इन समेत वर्तमान में लागू सभी प्रावधानों के साथ कोविड कर्फ्यू आगे बढ़ाया गया है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां पकड़े गए गुलदार की खाल दांत संग ये दो लोग गिरफ्तार पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *