Friday, October 23News That Matters



उत्तराखंड: एसटीएफ ने 68 लाख ठगने वाले को दिल्ली से किया गिरफ्तार,

जानकारी के मुताबिक बंद पड़ी बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण और प्रीमियम को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर आरोपी देवेश नंदी ने 68 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था

उत्तराखंड: एसटीएफ ने 68 लाख ठगने वाले को दिल्ली से किया गिरफ्तार, बंद पड़ी बीमा पॉलिसी के नाम पर की धोखाधड़ी
उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगों की धरपकड़ की कार्रवाई में एक और सफलता प्राप्त की है। स्पेशल टास्क फोर्स ने 68 लाख ठगने वाले शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रायपुर देहरादून निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने फोन से संपर्क कर खुद को बीमा पॉलिसी एजेंट बताया था।

उसने महिला के भाई की बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा न होने के कारण पॉलिसी समाप्त होने की बात कही और प्रीमियम जमा कर पॉलिसी के रुपयों को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहते हुए करीब 68 रुपये ठग लिए।

तब से एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने गिरोह के सदस्य देवेश नंदी पुत्र अनूप नंदी निवासी शहदरा दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *