Monday, October 26News That Matters



आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री 17 अगस्त को फिर देहरादून आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीतियों पर वह चर्चा करेंगे।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री 17 अगस्त को फिर देहरादून आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीतियों पर वह चर्चा करेंगे।

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की अवधि नजदीक आ रही है, यहां राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी नेता दिल्ली मॉडल की तरह उत्तराखंड के विकास की बात कर रहे हैं। केजरीवाला बीते दिनों दून आए तो यहां 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की। इसका फार्मूला भी उन्होंने बताया था। अब दोबारा उनके दून आने का शेड्यूल दिल्ली से भेज दिया गया। यहा शेड्यूल जिला प्रशासन को मिला गया। अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल गिरीश गुणवंत ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से जरूरत इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी की मजबूत को लेकर यहां पार्टी से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ वह बैठक कर सकते हैं। दिल्ली में सीएम केजरीवाल के ज्वाइंट सचिव प्रशांत कुमार की ओर से उनके दून आने का शेड्यूल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *